Skip to main content

International Journal of Social Science Research (IJSSR)

International Journal of Social Science Research (IJSSR)

An Open-Access, Peer-Reviewed & Refereed Bimonthly Journal

ISSN: 3048-9490

Call For Papers - Volume 3, Issue 5 (September - October 2026)
Paper Title

भारतीय समाजवादी आंदोलन और गांधी : एक समीक्षात्मक अध्ययन

Author(s)Dr.Amit Ranjan Singh.
CountryIndia
Abstract

भारतीय समाजवादी आंदोलन और गांधी : एक समीक्षात्मक अध्ययन डॉ. अमित रंजन सिंह विभागाध्यक्ष सह सहायक प्राध्यापक (Sr. Scale) विश्वविद्यालय गांधी विचार विभाग तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर, बिहार-07 शोध सारांश :- यह शोध पत्र आधुनिक भारतीय राजनीतिक चिन्तन के ऐतिहासिक विकास के संदर्भ में महात्मा गांधी और भारतीय समाजवादी आंदोलन के वैचारिक अंतर्संबंधों का विश्लेषण करता है। आधुनिक भारतीय राजनीतिक विचार का उदय औपनिवेशिक दासता, सभ्यतागत संकट और पश्चिमी आधुनिकता की चुनौती की पृष्ठभूमि में हुआ, जिसमें राष्ट्रवाद, मानव एकता और नैतिक पुनर्निर्माण प्रमुख विषय बने। इस परंपरा में गांधी एक निर्णायक विचारक के रूप में उभरते हैं, जिन्होंने सत्य, अहिंसा और कष्ट-सहन को केवल नैतिक आदर्श न मानकर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन के प्रभावी साधन के रूप में प्रस्तुत किया। शोध में स्पष्ट किया गया है कि गांधी का राजनीतिक दर्शन पारंपरिक सत्ता-केंद्रित राज्य की आलोचना करता है और विकेंद्रीकरण, ग्राम स्वराज तथा सर्वोदय के माध्यम से व्यक्ति और समाज दोनों के नैतिक उत्थान पर बल देता है। उनके अनुसार साधन और साध्य के बीच अटूट संबंध है, तथा हिंसक साधनों से न्यायपूर्ण समाज की स्थापना संभव नहीं। यही दृष्टि भारतीय समाजवादी आंदोलन को एक विशिष्ट नैतिक आधार प्रदान करती है। भारतीय समाजवादी आंदोलन का विकास मुख्यतः बीसवीं शताब्दी में हुआ, जिस पर मार्क्सवाद और गांधीवाद—दोनों का प्रभाव पड़ा। आचार्य नरेंद्र देव, जयप्रकाश नारायण और राममनोहर लोहिया जैसे समाजवादी नेताओं ने वर्ग-संघर्ष के अवधारणा की भारतीय सामाजिक यथार्थ, विशेषतः ग्रामीण शोषण और जाति-व्यवस्था आदि के संदर्भ में पुनर्व्याख्या की । इस आंदोलन ने राजनीतिक स्वतंत्रता के साथ-साथ आर्थिक समानता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना का लक्ष्य रखा। शोध निष्कर्षतः यह प्रतिपादित करता है कि भारतीय समाजवादी आंदोलन केवल पश्चिमी समाजवाद की नकल नहीं था, बल्कि गांधीवादी नैतिकता, अहिंसा और विकेंद्रीकरण से प्रेरित एक स्वदेशी समाजवादी चेतना का विकास था, जिसने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और उत्तर-औपनिवेशिक राजनीतिक चिंतन को गहराई से प्रभावित किया।

Subject AreaSocial Science
Issue Volume 3, Issue 1 (January - February 2026)
Published2026/02/05
How to Cite Singh, D. R. (2026). भारतीय समाजवादी आंदोलन और गांधी : एक समीक्षात्मक अध्ययन. International Journal of Social Science Research (IJSSR), 3(1), 219–224. https://doi.org/10.70558/ijssr.2026.v3.i1.30814
DOI 10.70558/IJSSR.2026.v3.i1.30814
License
Copyright © 2026 The Author(s). This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License (CC BY 4.0).

PDF View / Download PDF File