सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों की शिक्षिकाओं के मानसिक दबाव एवं अवसाद की स्थिति का तुलनात्मक अध्ययन

International Journal of Social Science Research (IJSSR)

International Journal of Social Science Research (IJSSR)

An Open-Access, Peer-Reviewed & Refereed Bimonthly Journal

ISSN: 3048-9490

Call For Paper - Volume - 3 Issue - 1 (January - February 2026)
Article Title

सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों की शिक्षिकाओं के मानसिक दबाव एवं अवसाद की स्थिति का तुलनात्मक अध्ययन

Author(s) Dr. bhumika Mishra.
Country India
Abstract

प्रस्तुत शोध अध्ययन छत्तीसगढ राज्य के रायपुर नगर के सरकारी एवं गैरसरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षिकाओं में मानसिक दबाव एवं अवसाद का तुलनात्मक अध्ययन किया गया। अध्ययन में तथ्यों का संकलन हेतु साक्षात्कार अनुसूची एवं अवलोकन अपकरण का उपयोग किया गया है। शोध अध्ययन से प्राप्त तथ्य यह दर्शाता है कि सरकारी एवं गैरसरकारी विद्यालयों में कार्यरत महिलाओं में परिवार और पेशे के बीच में सामंजस्य स्थापित करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यद्यपि समाज ने उनकी उपयोगिता और महत्व को स्वीकार कर लिया है] लेकिन इन्हें जिस पारिवारिक सहारे की जरूरत होती है] उससे अधिकतर कामकाजी महिलाएं आज भी वंचित है। महिलाएं सामाजिक व्यवस्था की धुरी मानी जाती है। इन्हीं से देश का निर्माण होता है। अतः इनका स्वस्थ्य रहना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि एक स्वस्थ्य महिला के पिछे स्वस्थ्य राष्ट्र का निर्माण होता है। दोहरे दायित्व के कारण कामकाजी महिलाएं मानसिक] संवेगात्मक एवं शारीरिक तौर पर प्रभावित हो रही है, क्योंकि महिलाएं दोहरे दायित्व के कारण कई समस्याओं से गिर चुकी है तथा अतः इन्हें सेहत के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों तथा कार्यक्षेत्र में कार्यरत लोगों को उनकी सहायता के प्रति प्रोत्साहन करना बहुत जरूरी हो गया है।

Area Sociology
Issue Volume 2, Issue 4 (July - August 2025)
Published 17-07-2025
How to Cite Mishra, B. (2025). सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों की शिक्षिकाओं के मानसिक दबाव एवं अवसाद की स्थिति का तुलनात्मक अध्ययन. International Journal of Social Science Research (IJSSR), 2(4), 86-96, DOI: https://doi.org/10.70558/IJSSR.2025.v2.i4.30457.
DOI 10.70558/IJSSR.2025.v2.i4.30457

PDF View / Download PDF File