| Article Title |
महिलाएँ: राजनीतिक परिप्रेक्ष्य |
| Author(s) | Dr. Mohd Muzaffar Ansari. |
| Country | India |
| Abstract |
यह शोध पत्र महिलाओं की राजनीति में भागीदारी और उनके नज़रिए को समझने की कोशिश करता है। महिलाएँ केवल घर-परिवार की देखभाल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज और राष्ट्र की राजनीति को भी गहराई से प्रभावित करती हैं। भारतीय राजनीति का इतिहास गवाह है कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक महिलाओं ने हर दौर में अपनी हाजरी दर्ज कराई है। इसके बावजूद भी राजनीति में उनका जो मुकाम होना चाहिए उस स्तर तक नहीं पहुँच पाया है। आज भी संसद, विधानसभा या राजनीतिक दलों में महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले बहुत कम है जो ज़हन में कई सवाल पैदा करता है। प्रस्तुत शोध पत्र महिलाओं के राजनीतिक परिप्रेक्ष्य को तीन स्तरों पर देखने का प्रयास करता है—इतिहास, वर्तमान और भविष्य। इसमें यह स्पष्ट किया गया है कि महिलाएँ राजनीति में क्यों आवश्यक हैं, उनकी भागीदारी अब तक किस प्रकार रही है, उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और आगे उनके लिए कौन-कौन से अवसर मौजूद हैं। भारत के साथ-साथ विश्व स्तर की स्थिति पर भी चर्चा की गई है ताकि तुलना स्पष्ट हो सके। |
| Area | Political Science |
| Issue | Volume 2, Issue 5 (September - October 2025) |
| Published | 17-09-2025 |
| How to Cite | Ansari, M.M. (2025). महिलाएँ: राजनीतिक परिप्रेक्ष्य. International Journal of Social Science Research (IJSSR), 2(5), 73-80, DOI: https://doi.org/10.70558/IJSSR.2025.v2.i5.30599. |
| DOI | 10.70558/IJSSR.2025.v2.i5.30599 |
View / Download PDF File