बून्दी की पाक कला पर सांस्कृतिक व वैदिक धर्म का प्रभाव

International Journal of Social Science Research (IJSSR)

International Journal of Social Science Research (IJSSR)

An Open-Access, Peer-Reviewed & Refereed Bimonthly Journal

ISSN: 3048-9490

Call For Paper - Volume - 3 Issue - 1 (January - February 2026)
Article Title

बून्दी की पाक कला पर सांस्कृतिक व वैदिक धर्म का प्रभाव

Author(s) रानू पारीक, प्रो.सोन कँवर हाड़ा.
Country India
Abstract

राजस्थान, भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी भाग मे स्थित एक प्रसिद्ध राज्य है, जिसका इतिहास, संस्कृति और खानपान विविधता से भरपूर है। यहाॅं के खाने का वैदिक प्रभाव उसकी रूचिकर खाद्य परम्पराओं का परिणाम है, जिनमें वैदिक साहित्य के आधार पर आहार की महत्वपूर्ण दिशाएँ निर्मित हुई है। वैदिक समय में, भारतीय समाज और जीवनशैली धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित थी, और खान-पान भी इन मूल्यों को पालन करता था। राजस्थान के खाने मे भी यही पारम्परिक दृष्टिकोण दिखता हे, जिसमें वैदिक आयुर्वेदिक तत्वों का उपयोग होता है। यहाँ के खाने मे अनाज, दालें, सब्जियाँ, फल, दूध, घी और मिश्रित धान्य शामिल होते है, जिनमें प्राकृतिक गुण होते है और विभिन्न विटामिन, मिनरल और पोषक तत्व प्रदान करते है। इन खाद्य पदार्थो को परिपक्वता और स्वादानुसार बनाया जाता है, जिससे खाने का अनुभव आनन्दमय होता है। राजस्थान के खाने मे दाल-बाटी, गट्टे की सब्जी, लाल मांस, मिर्च के पकौडे जैसे प्रसिद्ध व्यंजन है, जिनमें स्थानीय अद्भुत रसोईघर की छाप होती है। इन व्यंजनों मे भी वैदिक संस्कृति की प्रेरणा और आयुर्वेदिक ज्ञान का पारम्परिक उपयोग दिखता है।

Area History
Issue Volume 1, Issue 6 (November - December 2024)
Published 30-12-2024
How to Cite International Journal of Social Science Research (IJSSR), 1(6), 63-67.

PDF View / Download PDF File